फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमिता में फंसे अभोली बीडीओ हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय अनियमितता के आरोप में बीडीओ अभोली राज बहादुर यादव आखिरकर नप गए। डीएम के निर्देश पर उन्हें अग्रिम आदेश तक विकास भवन संबद्ध कर दिया गया, जबकि सुरियावां बीडीओ उषा पाल को अभोली का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में अभोली ब्लॉक के कई गांवों में धांधली मिली थी। ग्राम पंचायत अधिकारियों, लिपिकों एवं ग्राम प्रधानों के साथ ही वित्तीय गड़बड़ी के तार ब्लॉक स्तर तक जुड़े हैं। डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों से जांच कराई तो मामला सही मिला। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बीडीओ अभोली को कार्यमुक्त करते हुए जिला विकास कार्यालय से संबद्ध कर दिया। उन्होंने पीएम आवास में बेहतर कार्य करने वाली बीडीओ सुरियावां ऊषा पाल को अभोली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। बीडीओ सुरियावां को निर्देशित किय ा कि अभोली के जिन गांवों में पीएम आवास नहीं बन सके हैं, वहां जल्द ही पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें