फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के राजमार्ग पर स्थित रेडीमेड कपड़े के शोरूम में विद्युत शार्ट शर्किट से शनिवार को लगी आग से एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी अग्निशमन दल मौके पर नहीं पहुंच सका। नागरिकों ने किसी तरह आग पर काबू पाया हालांकि तब तक काफी सामान जल चुका था।
विज्ञापन

शनिवार की भोर में गोपीगंज नगर के वार्ड नंम्बर 16 जीटी रोड पर स्थित दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान के पीछे के ही कमरे में मकान मालिक पप्पू पंजाबी सोए थे। भोर में जब दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलते देखा तो उन्होंने फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक सुजातपुर निवासी संजय पोहिला को सूचना दी। पड़ोसियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। आग से दुकान के फर्नीचर और कपड़े आदि जलकर राख हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें