फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की टीम ने देखी विकास कायोऱं् की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्र सरकार की नेशनल लेबिल मॉनीटरिंग टीम डा. प्रदोष शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए तीन गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद राम चरित्र निषाद के गोद लिए गांव आरा गांव में कई कार्य अधूरे पाए गए, जिन्हें टीम ने जल्द पूरा कराने की हिदायत दी। वहीं प्राथमिक विद्यालय परिसर और शौचालय में गंदगी पाए जाने पर एडीओ पंचायत और सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने दो दिनों तक जिले में रहकर केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों की जांच की। दूसरे दिन मंललवार को टीम सबसे पहले करंजाकला ब्लाक के सांसद गांव आरा पहुंचे। यहां जल निगम की टंकी से पानी का सप्लाई नहीं हो रही थी। साथ ही प्राथमिक स्कूल परिसर व शौचालय में गंदगी थी और पीएम आवासों का निर्माण भी पूरा नहीं मिला। स्कूल में गंदगी की बाबत पूछने पर बताया गया कि सफाई कर्मी आता ही नहीं है। इस पर टीम ने अधूरे कार्यों को पूरा कराने और सफाई कर्मी व एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम काफरपुर गांव पहुंची, जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सिद्दीकपुर से जमुआई सड़क की जांच की। फिर मुफ्तीगंज के विजयीपुर गांव का टीम ने निरीक्षण किया। टीम अपनी जांच रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेगी। इस दौरान डीसी मनरेगा कमलेश कुमार सोनी भी साथ थे। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें