फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी बंकर बर्बाद करने की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में मनाए जाने वाला गणतंत्र दिवस समारोह इस बार खास होगा। इस दिन जहां लोग एंफीथिएटर ग्राउंड पर लोग रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देख सकेंगे वहीं एनसीसी कैडेटों की ओर से इस बार सीमा पर दुश्मन के बंकर बर्बाद करने की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इसके लिए 89 बटालियन एनसीसी परिसर में तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कमांडिंग आफिसर कर्नल आरके गौतम के निर्देशन में होने वाले इस आयोजन में आर्मी विंग के एनसीसी कैडेट यह बताएंगे कि किस तरह सीमा पर एक सैन्य टुकड़ी दुश्मन का बंकर बर्बाद करती है। इसके लिए बटालियन पर कैडेटों को अलग-अलग टुकड़ी में बांटकर फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें उनका अचूक निशाने पर जोर अधिक है। इसके अलावा नेवल और एयर विंग के कैडेटों की ओर से साहसिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शस्त्र के साथ परेड, गार्ड आफ आनर सहित अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें