सीतामढ़ी। श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से सीतामढ़ी में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाहोत्सव के पंजीयन की तिथि बढ़ा कर 30 जनवरी कर दी गई है। सामूहिक विवाहोत्सव कार्यक्रम आठ फरवरी को है। ट्रस्ट की ओर से सामूहिक विवाहोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि 30 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से शादी कराने का निर्णय ट्रस्ट की ओर से लिया गया है। बताया की अभी तक 21 जोड़ो ने पंजीयन कराया है जबकि 9 जोड़ो का पंजीयन शेष रह गया है, इसको देखते हुए पंजीयन की तिथि बढ़ा का 30 जनवरी तक कर दी गयी है। ज्ञात हो कि ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष गरीब परिवार की लड़कियों की शादी पूरे शानो शौकत से कराई जाती है। कार्यक्रम के आयोजक उद्योगपति पंडित सत्यनारायण प्रकाश पुंज अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने सीतामढ़ी आते है। ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि पूर्वांचल के भदोही सहित वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया , जौनपुर, सोनभद्र आदि जिलों के लोग विवाहोत्सव में पंजीयन करा सकते हैं।