फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घाटों पर आज से शुरू होगा बालू खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब एक साल के बाद जिले के दो गंगा घाटों से शुक्रवार को बालू खनन शुरू हो जाएगा। डीघ के पुरवां और कूड़ी कला घाटों को प्रशासनिक स्तर से खनन के लिए हरी झंडी मिल गई है। खनन शुरू होने से जिले में बालू की कमी से लटके शौचालय और आवास के निर्माण में तेजी की उम्मीद है। साथ ही श्रमिकों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद गंगा घाटों से अवैध बालू खनन पर रोक लग गई थी। इस दौरान प्रशासनिक स्तर से कई घाटों पर अवैध बालू खनन करने वालों पर कार्रवाई भी की गई। बालू का खनन न होने से इसका दाम जहां दो से तीन गुना अधिक हो गया था, वहीं आम आदमी कोई निर्माण भी नहीं कर पा रहा था। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं भी निर्धारित समय तक पूर्ण नहीं हो सकी थी। शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य निर्माण कार्य भी कच्छप गति से चल रहे थे। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिले के पुरवां और कूड़ी कला घाटों पर बालू खनन की हरी झंडी मिल गई। खनन शुरू होने के साथ ही शौचालय, आवासों के निर्माण संग आम आदमी अपने रुके कार्यों को पूर्ण करेगा। काम न मिलने से बेरोजगार बैठे श्रमिक भी रोजगार पाएंगे। खनन निरीक्षक अरविंद यादव ने कहा कि पुरवा और कूड़ी खुर्द गंगा घाट में कागजी कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। शुक्रवार से दोनों घाटों पर वैध तरीके से खनन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें