दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत इमिलिया गांव में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर नर्सिंगहोम संचालक ऋषि यादव की कार रोक कर बदमाशों ने 20 हजार रुपये महीन की रंगदारी मांगी है। विरोध करने पर ऋषि को असलहा सटाकर उसकी पिटाई की गई। भयभीत ऋषि ने क्षेत्राधिकारी पिंडरा और एसएसपी को सूचना देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
चोलापुर थाना अंतर्गत अल्लोपुर निवासी ऋषि ने बताया कि शुक्रवार को वो पांडेयपुर स्थित नर्सिंगहोम से कार से निकलकर घर जा रहे थे। इसी बीच इमिलिया के समीप बदमाशों ने उनकी कार रोक कर उनसे रंगदारी की मांग की और मारपीट की। इस घटना से वो और उनका परिवार बुरी तरह से भयभीत है।