फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पहड़िया मंडी में बनेंगे एजेंटों के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निकाय चुनाव की मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के एजेंट के पास बुधवार और गुरुवार को पहड़िया मंडी में बनाए जाएंगे। इसके लिए दोनों दिन नगर निगम और रामनगर पालिका के आरओ पहड़िया मंडी में मौजूद रहेंगे। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहड़िया मंडी में इसके लिए सौ टेबल लगाए जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और करीब एक घंटे के बाद से रुझान मिलने लगेंगे। मेयर पद के मतों की गणना के लिए 36, पार्षद के 37, रामनगर पालिका अध्यक्ष के मतों के लिए 13, सदस्य के लिए 10, गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए भी दो टेबल लगाए जाएंगे। अपराह्न करीब एक बजे तक गंगापुर का परिणाम घोषित कर दिया गया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि दो बजे तक पूरे नगर निकाय चुनाव के सारे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें