फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकली जागरूकता रैली, तनावमुक्त जीवन का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ ही तनाव मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। इसमें दुर्गाकुंड स्थित देवा फाउंडेशन की ओर से निकली जागरूकता रैली को डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उधर आईएमए में आयोजित शिविर में 90 मरीजों की जांच की गई। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में व्याख्यान के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मानसिक अस्पताल में इस समय बनारस और आसपास के जिलों से आने वाले करीब 200 से अधिक मरीज अपना इलाज करा रहे हैं जबकि ओपीडी में हर दिन 100 से अधिक मरीज जांच कराते हैं। देवा फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ. वेणु गोपाल झंवर के देखरेख में निकली रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. झंवर ने कहा कि मानसिक रोगियों की संख्या में दिन पर दिन निरंतर वृद्धि हो रही है, इससे समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। इस दौरान पोस्टर, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आईएमए में अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह, सचिव डॉ. मनीषा सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. अशोक सोनकर आदि की मौजूदगी में लगे शिविर में बीएचयू आईएमएस के प्रो. संजय गुप्ता, डा. रवि जायसवाल, डॉ. हरिनाथ यादव ने 90 मरीजों की जांच की। शाम को आयोजित कार्यशाला में मानसिक तनाव के बारे में वक्ताओं ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जनसंपर्क सचिव डॉ. अमित सिंह, डॉ. पीके तिवारी, डॉ.एसपी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें