फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडों में विसर्जित की गईं मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की गई प्रतिमाएं आस्था के साथ विभिन्न स्थानों पर बनाए गए कुंडों में विसर्जित की गईं। घनश्यामपुर क्षेत्र में प्रतिमाएं शाहपुर स्थित पीली नदी के किनारे कुंड में विसर्जित की गईं। जलालपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाएं भोर तक सई नदी के किनारे बने तालाब में विसर्जित की गईं। इस दौरान राम, कृष्ण ,हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली गई। नव युवक मंगल दल की ओर से इलाहाबाद के कलाकारों ने राधा कृष्ण, शंकर, काली, शिव तांडव पर नृत्य प्रस्तुत किया। डोभी: हवन पूजन के बाद दुर्गा प्रतिमाएं चंदवक में गोमती नदी के किनारे वरमलपुर के बगीचे में बने कुंड में विसर्जित की गईं। धर्मापुर : क्षेत्र के सेवई नाला, इटैली, गजना , धर्मापुर की प्रतिमाएं गोमती नदी के अखड़ो घाट पर बने कुंड में विसर्जित हुईं। खेतासराय: शनिवार की देर रात दुर्गा प्रतिमाओं के साथ जुलूस नगर के मैन रोड चौराहे होते हुआ तारगहना मोड़ तक गया। बजरंग दुर्गा पूजा समिति, श्रीकृष्ण दुर्गा पूजा समिति, जय माँ काली दुर्गा पूजा समिति, तरुण संस्था शिव बाल दुर्गा पूजा समिति ने आजाद नहर में मूर्तियों का विसर्जन किया।
विज्ञापन

सिकरारा: खपरहा, रीठी, शेरवा, गुलजारगंज, खानापट्टी, दुदौली, समाधगंज में स्थापित प्रतिमाएं शारदा सहायक नहर में विसर्जित की गईं। रामपुर: रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाएं इमिलिया घाट पर बसुही नदी के किनारे विसर्जित की गईं। मुंगराबादशाहपुर और सतहरिया में बनाए गए कुंडों में मूर्तियां विसर्जित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें