फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट एवं मर्डर के अभियुक्त को पकड़कर ले गई महाराष्ट्र पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ । महाराष्ट्र की पुलिस ने सिंगरामऊ थाने की पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र के शिवाजीनगर में हत्या और लूट के आरोपी करनपुर गांव की चौहान बस्ती निवासी मेजर सिंह उर्फ ढक्कन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

करनपुर गांव की चौहान बस्ती निवासी अशोक चौहान का पुत्र मेजर सिंह उर्फ ढक्कन मुंबई के थाणे जिले के शिवाजी नगर में किसी महाजन के यहां नौकरी करता था। शिवाजी नगर थाने में उसके खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज है। शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी नगर के सब इंस्पेक्टर अमित देशमुख हमराही के साथ सिंगरामऊ थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने एसआई संजय कुमार सिंह व हमराही हरिशंकर यादव को शिवाजी नगर के सब इंस्पेक्टर अमित देशमुख के साथ भेजा। दो जगहों की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मेजर सिंह उर्फ ढक्कन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि थाने में लिखा- पढ़ी करने के बाद आरोपी को महाराष्ट्र की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें