फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाष्करा तालाब में डूबने से किशोर और बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। केशरीपुर स्थित भाष्करा तालाब में सोमवार की शाम मछलियों को चारा खिलाने गए संकल्प राय उर्फ छोटू (10) और राहुल गुप्ता (16) डूब गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों के शव निकलवाने के प्रयास में जुटी लेकिन सफलता नहीं मिली तो गुस्साए ग्रामीणों ने केशरीपुर में मोहनसराय-चांदपुर मार्ग जाम कर वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। रात करीब नौ बजे गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले तो परिवारीजन उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर के मूल निवासी और रोहनिया में किराये के मकान में रहने वाले अतुल राय का बेटा संकल्प राय कक्षा चार का छात्र था। वहीं, केशरीपुर निवासी सत्यनारायण का बेटा राहुल गुप्ता 11वीं में पढ़ता था। दोनों रोहनिया स्थित एक ही निजी स्कूल में पढ़ते थे। बताया जाता है कि दोनों शाम साढ़े पांच बजे भाष्करा तालाब मछलियों को चारा खिलाने गए थे। इसी दौरान दोनों सीढ़ियों से फिसलकर सीधे तालाब में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को तालाब में डूबते देख शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। गोताखोरों ने जब दोनों का शव बाहर निकाला तो वे एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे।
इस दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर रोहनिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे और बच्चों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। घटना को लेकर पूरे इलाके का माहौल गमगीन दिखा। उधर, भाष्करा तालाब के आसपास उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ के कारण मोहनसराय से चांदपुर मार्ग स्थित केशरीपुर और रोहनिया में शाम छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें