फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हृदय’ के कार्यों की जांच होगी, कमेटी बनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित पिपलानी कटरे के पास बनाए जा रहे हेरिटेज वॉक (धरोहर पथ यात्रा) में गड़बड़ी और मानकों की अनदेखी पर रविवार को पद्मभूषण पंडित राजन-साजन मिश्र के धरने पर बैठने के बाद सोमवार को संगीत तीर्थ के तौर पर मशहूर इस इलाके में दिनभर मंत्री, अधिकारियों और नेताओं के अलावा शुभेच्छु पहुंचे। रविवार की आड़ में कला-संस्कृति के नामचीन कलाकारों के आंदोलनात्मक तेवर देखते हुए इन सबकी सुध के बहाने साधने की कोशिश की जाती रही।
विज्ञापन

मामले की आंच दिल्ली तक पहुंची तो केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी ही सक्रिय नहीं हुए, प्रदेश के खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, मेयर रामगोपाल मोहले से लेकर नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल कलाकारों के घर पहुंच गए। आनन-फानन में भ्रष्टाचार की जांच के लिए कमेटी बना दी गई। कमेटी में पद्मभूषण पंडित राजन-साजन मिश्र के अलावा मुहल्ले के डॉ. रविंद्र सहाय, प्रेमनाथ मिश्रा, पूरन महाराज के अलावा नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। कमेटी की पहली बैठक सोमवार को होगी।
पदमभूषण पं. साजन मिश्र ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से आग्रह किया कि उन्होंने कहा कि हृदय का काम है इसे हृदय से करें। मिश्र ने कहा-बनारस संगीत घराने के मुहल्ले को इस तरह संवारे कि दुनिया याद करे लेकिन यहां तो डीपीआर की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डीपीआर में गलियों में पत्थर लगाया जाना है लेकिन उसकी जगह रबर मोल्डेड इंटरलाकिंग लगा दिया गया। पहले गलियाें से पानी निकल जाता था, अब पानी भर जा रहा है। कई जगह सीवर खराब है फिर भी उसे ठीक किए बगैर की इंटरलाकिंग बिछा दी गई।
विज्ञापन

इस पर राज्यमंत्री डॉ. तिवारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि हृदय के सभी कार्यों की जांच कराएं। जांच में जो दोषी हो, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। हेरिटेज वॉक के साथ, दुर्गा कुंड, लाटभैरव, लक्ष्मी कुंड, पितृ कुंड, मातृ कुंड, विशालाक्षी मंदिर, त्रिपुराभैरवी, गोदौलिया से चितरंजन पार्क, टाउनहाल में हुए अब तक के कार्य जांच के दायरे में शामिल किए गए हैं। मेयर रामगोपाल मोहले ने मिश्र को आश्वस्त किया कि हृदय के कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। देर रात इसके लिए कमेटी भी बना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें