फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: क्षेत्रीय युवा महोत्सव में 13 मेधावियों को मेडल, तीन कैटेगरी में पहला स्थान; युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 08 Feb 2026 02:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

युवा महोत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।
 
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा महोत्सव में शामिल छात्र- छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य क्षेत्र क्षेत्रीय युवा महोत्सव में बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने 13 प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल किया। महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय, अंबाला, हरियाणा में आयोजित इस महोत्सव में लिटरेरी इवेंट के दौरान तीन प्रतियोगिताओं में पहला स्थान मिला। फाइन आर्ट्स के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग, ऑन-द-spot पेंटिंग और संगीत कैटेगरी के तहत क्लासिकल वोकल सोलो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन


क्विज में दूसरा पुरस्कार, वाद-विवाद हिंदी और लाइट वोकल में तीसरा स्थान मिला। क्ले मॉडलिंग में चौथा और रंगोली में पांचवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा, हिंदी भाषण, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो (नॉन परकशन), क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो और डांस कैटेगरी में लोक नृत्य और ट्राइबल डांस में पांचवां स्थान मिला। क्रिएटिव कोरियोग्राफी में भी पांचवां स्थान आया। इस युवा महोत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।

29 विश्वविद्यालयों के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
उत्तर मध्य क्षेत्र युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के 29 विश्वविद्यालयों से डेढ़ हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तीन फरवरी से 7 फरवरी तक कई कैटेगरी में 28 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बीएचयू की टीम का नेतृत्व पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बाला लखेंद्र और शारीरिक प्रशिक्षण विभाग की पूजा यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें