फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की जीत के लिए बजड़े पर हवन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व प्रवासी भारतीय एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को अस्सी घाट स्थित बजड़े पर हवन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी संसदीय सीट से जीत की कामना की गई। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंद्रमौलि उपाध्याय ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने के बजाय संस्कृ त और सनातन संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है। संस्था की अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी ने कहा कि सनातन धर्म विश्व की सबसे पुरातन संस्कृति है और इसके संवर्धन के लिए काम किया जा रहा है। हर व्यक्ति का अधिकार है कि उसे समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में केशर सिंह पटेल, देव भट्टाचार्या, देवेंद्र नारायण सिंह, मनीष सिंह, तीर्थराज, सुलेखा सिंह, सोनाली पटवा, अंतिमा सिंह, रागिनी राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें