फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो, नगर आयुक्त का करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीवर से जलजमाव के कारण आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। शहर के सरैयां, जलालीपुरा, आदमपुर, कमलगढ़हा, गौरीगंज, लल्लापुरा, विशेश्वरगंज, शिवपुरवा, रानीपुर, बजरडीहा, सरायनंदन, मच्छोदरी, कोयला बाजार, छित्तनपुरा, बड़ीबाजार, ईश्वरगंगी, पानदरीबा, नई सड़क, बेनियाबाग, बड़ी पियरी में सीवर से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहरवासियों को सीवर की समस्या से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस अब आंदोलन के मूड में आ गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिनेश तिवारी ने बताया कि सीवर का पानी अब लोगों के घरों, बुनकरों के हैंडलूम करघे तक पहुंच गया है। शहर की बड़ी आबादी संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गई है। राजेश त्रिपाठी ने कहा कि समस्या नहीं सुधरी तो धरना प्रदर्शन कर नगर आयुक्त का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अरुण मिश्रा, नरसिंह दास, वीरेंद्र मिश्रा, आकाश साहनी, मनोज जायसवाल, आमोद दत्त शास्त्री, बृजेश यादव, वेदप्रकाश पाठक, संतोष राय, अभिषेक चौरसिया, वीरेंद्र तिवारी, शांतनु केशरी, गोविंद कन्नौजिया, अब्दुल अफीज, असलम कुरैशी, रूबी सिंह, सपना और पारुल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें