फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो असलहों से डॉ. सुरेश को मारी गई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, आरएसएस पदाधिकारी एवं आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश प्रसाद यादव की हत्या में दो असलहों का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। घटनास्थल से खून, मिट्टी और अन्य नमूने परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी जाएगी। मामले में पुलिस को खास सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे घर से टहलने निकले डॉ. सुरेश प्रसाद यादव की डीएफओ आवास के पास हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर से तमंचे के साथ पिस्टल की गोलियां भी बरामद हुईं। मौके पर पिस्टल का मिस होकर गिरा कारतूस भी मिला। कुछ दूरी पर मिले तमंचे में पड़े खोखा से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन पर दो असलहे से हमला किया गया था। पहले तमंचे से गोली मारी गई। इसके बाद पिस्टल से कई गोलियां दाग दी गईं। शिक्षक नेता की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस पर दबाव है। मगर पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। रविवार को भी पूछताछ का दौर चलता रहा। अब पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल का इंतजार कर रही है। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी चेतनारायण सिंह से वार्ता के बाद डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने जिले के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द पर्दाफाश के निर्देश दिए। डॉ. सुरेश, चेतनारायण सिंह के चंद करीबियों में शुमार थे।
दो अप्रैल को कार्य बहिष्कार करेंगे शिक्षक
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षक संघ के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों ने डॉ. सुरेश यादव के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो दो अप्रैल को सभी जिलों में कार्य बहिष्कार कर डॉ. सुरेश यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से डॉ. सुरेश यादव के आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की गई। इस दौरान संत सेवक सिंह, विवेक सिंह, शिवमूरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें