फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लेकर और पासपोर्ट जमा कराकर प्राइवेट फर्म का कार्यालय बंद कर संचालक भाग निकले। ठगी के शिकार युवकों ने बुधवार को कैंट थाने के सामने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने आरोपी फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद युवक पासपोर्ट दिलाने की मांग लेकर एडीजी जोन कार्यालय पहुंच गए। सूचना पाकर कैंट पुलिस पहुंची और सभी को कार्रवाई का आश्वासन देकर रवाना किया।
विज्ञापन

नदेसर क्षेत्र के पटेल नगर में कालरा मैन पावर नाम से एक फर्म का कार्यालय खोला गया था। कैंट थाने पहुंचे युवकों ने बताया कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्म ने उनसे 30-30 हजार रुपये और पासपोर्ट जमा कराया। साथ ही सभी को एक-एक पत्र दिया गया। एयरपोर्ट जाने पर पत्र के फर्जी होने की जानकारी हुई। सभी लौट कर आए तो फर्म का कार्यालय बंद मिला। कैंट पुलिस ने युवकों की तहरीर पर कालरा मैन पावर फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी और छल सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद एडीजी जोन कार्यालय पहुंचे युवकों की मांग थी कि फर्म का कार्यालय खोल कर उन्हें पासपोर्ट दिलाया जाए। इस पर नदेसर चौकी प्रभारी ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया और जल्द पासपोर्ट दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रवक्ता पद नियुक्ति के नाम पर ऐंठे 50 हजार
पहड़िया क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी निवासी दीपांशु सिंह की तहरीर पर बुधवार को एनजीओ संचालक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। दीपांशु के अनुसार, सिकरौल निवासी मनोज कुमार सिंह कांशीराम एजुकेशनल ट्रस्ट का संचालन करते हैं। ट्रस्ट में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के नाम पर मनोज व उसके दो सहयोगियों डॉ. पंकज उर्फ मुन्नीलाल और संदीप श्रीवास्तव ने 50 हजार रुपये लिए, लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं की गई। दीपांशु ने रुपये वापस मांगे तो मनोज ने चेक थमा दिया। बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें