फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट से बेस्ट बनाकर नए भारत के निर्माण में निभाएं भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शशांक मिश्र
विज्ञापन

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यो का जिक्र कर उनका उत्साह बढ़ाया तो वेस्ट से बेस्ट बनाकर नए भारत के निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया। वेस्ट मैटेरियल (अपशिष्ट पदार्थ) से बेस्ट प्रोडक्ट (अच्छे उत्पाद) बनाकर रोजगार के नए रास्ते सृजित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, गरीब, वंचित, शोषित, जनजाति समाज को भी स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सकती है। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ वर्ष 2022 तक स्वयं सहायता समूहों को इतना सशक्त बनाएं कि उनके परिवार का कोई सदस्य गरीब न रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयाल हस्तकला संकुल में महिलाओं से कहा, आप काम करिये और रोजगार के साधन विकसित करिये, मैं आपके साथ हूं। यदि स्वयं सहायता समूह ठान लेंगे तो देश से गरीबी दूर होने में समय नहीं लगेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि रद्दी अखबार से तैयार घरेलू सजावट के उत्पाद, सोशल मीडिया पर बाइक पर बैठे युवक को मोटर की मदद से पुरानी साड़ियों की मजबूत रस्सी बनाने का जिक्र कर वेस्ट से बेस्ट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, बड़े अस्पतालों में दूरदराज के मरीज और तीमारदार आते हैं। बच्चे शहरों में पढ़ाई करने आते हैं तो कमरे लेकर दोस्तोें के साथ रहते हैं। ऐसे लोगों को महिलाएं टिफिन में घर का खाना उपलब्ध करा कर रोजगार और आय का नया रास्ता विकसित कर सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें नवोन्मेषी बनकर बाजार की बेहतर समझ विकसित कर नए क्षेत्रों में अवसर तलाशते रहना है।
विज्ञापन

जीईएम पोर्टल का उपयोग करें, श्रममान योजना का लाभ उठाएं
प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से कहा कि वे अपने उत्पाद सीधे सरकार को बेच सकते हैं। इसके लिए जीईएम पोर्टल का इस्तेमाल करें। सामान की गुणवत्ता उन्नत किस्म की होनी चाहिए और दाम सही होना चाहिए। सरकार को सामान बेचने के लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से आह्वान किया कि आप सभी प्रधानमंत्री श्रममान धन योजना का लाभ उठाएं। इसके तहत आप सौ रुपये जमा करेंगे तो सरकार भी उतना ही जमा करेगी। आपका और सरकार का जमा किया हुआ पैसा 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको पेंशन के तौर पर मिलेगा।
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी पशुपालकों को
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा पशुपालकों को भी दी जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत एक करोड़ से अधिक किसानों को पहली किश्त जारी हो चुकी है। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोग आयुष्मान भारत योजना के लिए पंजीयन जरूर कराएं। पांच लाख तक के उपचार की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें