फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षाविदों में नेतृत्व क्षमता का विकास जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में सोमवार को 19 दिवसीय लीडरशिप फॉर एकेडमिशियन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शिक्षाविदों में नेतृत्व क्षमता के विकास पर मंथन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि शिक्षाविदों में नेतृत्व क्षमता का विकास बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो. जैन ने कहा कि एक संस्थान के कुशल नेतृत्व के लिए पांच घटकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसमें छात्र, नॉन टीचिंग स्टाफ, संकाय सदस्य, पुरातन छात्र और समाज प्रमुख हैं। इसके अलावा रिसर्च आउटपुट, रिसर्च इनकम पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संस्थान के विकास में उसके ब्रांड बिल्डिंग का भी अहम योगदान होता है। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम के समन्वयक और अधिष्ठाता प्रो. राजीव प्रकाश ने बताया कि दो सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में देश-विदेश के 26 वैज्ञानिक, शिक्षाविदों के कुल 35 व्याख्यान होंगे। कार्यक्रम में प्रो. केके शुक्ला, प्रो. पीके मिश्रा, प्रो. इंद्रजीत सिन्हा, प्रो. रामानाथन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें