फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों के खिलाफ कुर्की की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रामनगर थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोप में दर्ज मुकदमे के आरोपी सगे भाइयों नागेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवम की अदालत ने कुर्की की नोटिस जारी की है। इससे पहले दोनों के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामनगर द्वारा अदालत में दाखिल याचिका के अनुसार वर्ष 2015 में दर्ज मुकदमे के आरोपी भेलूपुर के रवींद्रपुरी कॉलोनी निवासी नागेश और संजय के खिलाफ बीते 11 जनवरी को गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था। बार-बार दबिश देने के बावजूद दोनों आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके और फरार चल रहे हैं। आशंका है कि दोनों अपनी चल-अचल संपत्ति हटा बढ़ा कर अज्ञात स्थान पर भागना चाहते हैं। इंस्पेक्टर रामनगर की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें