फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट विधायक और समर्थकों ने मांगी माफी, भरा 100 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर में शुक्रवार की रात सीरगोवर्धनपुर गेट का ताला तोड़ने, सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट करने के आरोपी बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनके समर्थकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से माफी मांगी। गेट का ताला तोड़ने पर 100 रुपये का जुर्माना भी देना पड़ा। इसके बाद शनिवार भोर में 3:30 बजे गाड़ी विश्वविद्यालय से वापस गई। हालांकि मामले में चीफ प्रॉक्टर की ओर से लंका थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव अपने समर्थकों के साथ रात शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सीरगोवर्धनपुर गेट पहुंचे। यहां गेट पर तालाबंद होने की वजह से वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से गेट खोलने को कहा। गार्डों ने रोजाना रात 10 बजे गेट बंद होने की जानकारी दी। आरोप है कि जब गार्डों ने गेट नहीं खोला तो ताला तोड़कर न केवल लोग अंदर आ गए बल्कि सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट भी की। सूचना चीफ प्रॉक्टर आफिस के कंट्रोल रूम को मिली तो परिसर के सभी गेट बंद कर गाड़ी की तलाश शुरू हुई। इसमें विधायक की गाड़ी मुख्य द्वार पहुंची तो वहां उसे रोक लिया गया। इसके बाद विधायक बाहर चले गए। करीब दो घंटे तक प्रकरण को लेकर पंचायत हुई लेकिन मामला भाजपा के विधायक से जुड़ा होने की वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनके समर्थकों पर बीएचयू में मारपीट एवं उत्पात मचाने के लिए जांच व कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को महानगर युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने लंका एसओ को कार्रवाई के लिए पत्रक सौंपा। राघवेंद्र चौबे ने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई तो कैंट विधायक के आवस की घेराबंदी करेंगे। इस दौरान चंचल शर्मा, ओमशंकर शुक्ला, अविनाश मिश्रा, रंजीत तिवारी, विजय उपाध्याय, किशन यादव, आशुतोष उपाध्याय, मंगला मिश्रा, सियाराम पाठक राजू, लालजी यादव, धीरज सोनकर, अभिषेक चौरसिया, राजीव आर्य, सौरभ मिश्रा, रंजीत सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें