फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत ककरमत्ता में सोमवार की शाम कूड़ा लादे डंपर ने मार्बल मैकेनिक अमित गुप्ता उर्फ गुड्डू को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही अमित की मौत हो गई। गुस्साए लोग महमूरगंज पुलिस चौकी पहुंचे और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वस्त किया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही अमित के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा तब जाकर लोग शांत हुए। चौकी पर हंगामे के कारण मंडुवाडीह-महमूरगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन

रानीपुर निवासी सुरेश गुप्ता के चार बेटों में सबसे बड़ा अमित मार्बल मैकेनिक का काम करता था। शाम के समय अमित अपने दोस्त के साथ बाइक से भिखारीपुर जा रहा था। ककरमत्ता स्थित निजी अस्पताल के समीप पीछे से आए नगर निगम के कूड़ा लादे डंपर ने बाइक पर टक्कर मारी और सड़क पर गिरे अमित को कुचल दिया। अमित को नजदीक स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर खड़ा कर चालक भाग निकला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उधर, अमित की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां सुनीता और पत्नी पुष्पा बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि अमित एक साल की बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें