फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा ने बनाई कार्य योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 2014 में भाजपा ने नारा दिया था अबकी बार मोदी सरकार। 2019 में यह नारा बदल गया है अब अबकी बार फिर मोदी सरकार नारा हो गया है। इसी संकल्प के साथ भाजपा आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन कार्यकर्ता नमो ऐप के जरिए पांच रुपये लेकर एक हजार रुपये तक समर्पण राशि देंगे।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 12 फरवरी से दो मार्च तक पूरे प्रदेश में मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम होगा। इसमें पार्टी समर्थकों के घर पदाधिकारी चाय पीएंगे। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। घरों पर पार्टी का झंडा स्टिकर लगाएंगे। एक करोड़ लोगों तक पहुंचने की योजना है। 15 जनवरी से 3 मार्च तक सैनिक सम्मान कार्यक्रम होगा। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और 1947 के पूर्व और बाद के शहीदों के सम्मान में उनके स्मारक या घर जाएंगे। 15 जनवरी से 10 फरवरी के बीच भाजयुमो की ओर ये युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी के अनुसार 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत योजना के लाभार्थियों से फीडबैक लेंगे। 2 मार्च को सभी विधानसभाओं में कमल संदेश बाइक रैली निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें