फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुल्लनपुर से चांदपुर तक सड़क मार्ग से आएंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से भुल्लनपुर पीएसी पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से चावल अनुसंधान संस्थान आएंगे और फिर सड़क मार्ग से हेलीपैड जाएंगे। फिर हेलीकाप्टर से बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल जाएंगे। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर एसडीएम पिंडरा, भुल्लनपुर पीएसी हेलीपैड पर एसडीएम राजाताबाल, हेलीपैड से चांदपुर के बीच सहायक निदेशक बचत, चावल अनुसंधान संस्थान पर एडीएम प्रशासन, अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय, बड़ालालपुर हेलीपैड पर एसडीएम सदर, हेलीपैड से हस्तकला संकुल मार्ग पर एएसडीएम सदर आशा राम वर्मा, हस्तकला संकुल में सीडीओ गौरांग राठी सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया चावल अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण
लोहता। चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के लैब, पुस्तकालय, पीएम के प्रवेश मार्ग, सुरक्षा आदि का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर ने एसपीजी टीम के साथ भूलनपुर परिसर में बनने वाले हेलीपैड का भी मुआयना किया। इस दौरान हेलीपैड के आसपास के पेड़ों की छंटाई करने, रास्ते में पड़ने वाले घरों के लोगों का सत्यापन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें