सेवापुरी। रामेश्वर में सूखी वरुणा की दुर्दशा देख अब हर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। सबसे ज्यादा परेशानी श्मशान घाट पर शव यात्रियों को हो रही है। जिन्हें श्राद्धकर्म करने के लिए घाट पर पानी नहीं मिल रहा है।
बुधवार को रामेश्वर स्थित श्मशान घाट पर शव जलाने आए शव यात्रियों ने सूखी वरुणा देख कर शव को घाट पर लगभग तीन घंटे तक रोककर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शव यात्रियों को समझा कर मामला शांत कराया। वरुणा में पानी नहीं होने से चौधरी समाज के लोगों ने राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में शमशान घाट पर विरोध प्रदर्शन कर वरुणा में पानी छोड़ने की शासन और प्रशासन से मांग की। चौधरी समाज के लोगों ने कहा कि वरुणा के तट पर बसे लाखों लोग वरुणा के पानी पर निर्भर हैं। विरोध प्रदर्शन में विनोद माली, राजबली, घनश्याम माली, सुभाष, कल्लू,, श्याम चौधरी, रामनगीना, राकेश, रामजीत, बबलू, सुरेश सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।