फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में तैनात किए जाएंगे सर्वेयर और ड्रेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) सरस्वती घाट, नैनी ब्रिज, बोट क्लब और किला घाट पर चार अस्थायी टर्मिनल बनाने जा रहा है। इन पर यात्रियों के लिए चढ़ने-उतरने की सुविधा के साथ क्रूज, नाव या बोट खड़ी करने की जगह भी होगी। मेला समाप्त होने तक आईडब्लूएआई के दो सर्वेयर और दो ड्रेजर भी यहां रहेंगे। सर्वेयर जल परिवहन की निगरानी करेंगे, जबकि ड्रेजर गंगा-यमुना नदी में बनने वाले रेत के टीले या हार्ड स्टेटा (पथरीली जमीन) के कारण जल परिवहन में आने वाली दिक्कतें दूर करेंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ के लिए आईडब्ल्यूएआई ने व्यापक तैयारी की है। मेला क्षेत्र में आईडब्लूएआई के अस्थायी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अस्थायी टर्मिनलों पर यात्रियों को वेटिंग रूम व अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आईडब्लूएआई के सहायक निदेशक मयंक ने बताया कि हमारी योजना को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें