फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जनसहभागिता का शंखनाद आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में काशी की जनसहभागिता और जागरूकता के लिए शनिवार से प्रशासन शंखनाद करेगा। अस्सी घाट पर शंखनाद कार्यक्रम के जरिए 100 दिन के आयोजनों की शृंखला शुरू होगी। 13 अक्तूबर से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। अस्सी घाट पर 15 पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा पाठ के बाद शनिवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

21 जनवरी से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जनसहभागिता के लिए प्रशासन पूरे शहर में अभियान चलाएगा। 100 दिन तक चलने वाली कार्यक्रमों की शृंखला में प्रत्येक 10 दिन में बड़े आयोजन होंगे। घाटों पर ऐसे खेलों का आयोजन किया जाएगा, जो विलुप्त हो चुके हैं। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा शहर में चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पैदल, बाइक और नाव रैलियों का आयोजन होगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे से शंखनाद कार्यक्रम होगा। इसमें विधिवत पूजन के बाद शुरुआत होगी।
प्रशासन की वेबसाइट आज होगी लांच
शंखनाद कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल प्रवासी भारतीय सम्मेलन की वेबसाइट लांच करेंगे। इसमें प्रवासियों के पंजीकरण से लेकर काशी आतिथ्य और स्थानीय स्तर पर होने वाले आयोजनों का पूरा विवरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें