फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल इन्क्यूबेशन सेंटर से स्टार्ट अप को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 557.93 करोड़ के जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है, उसमें बीएचयू से जुड़ी तीन योजनाएं शामिल हैं। एक ओर जहां वैदिक विज्ञान केंद्र, अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण हुआ, वहीं नेत्र रोग विभाग के क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान कार्यालय का शिलान्यास भी हुआ। अटल इनक्यूबेशन सेंटर के खुलने के बाद युवा वर्ग बहुत उत्साहित है।
विज्ञापन

बांबे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) ने नीति आयोग के साथ मिलकर जो सेंटर खोला है, उससे स्टार्ट अप को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन करने के बाद नीति आयोग के निदेशक आर रमणन, बीएसई लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंबरीश दत्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इनक्यूबेटर से ई-गवर्नमेंट, सोशल, वॉटरटेक, क्लीन टेक, रक्षा, वित्तीय समावेशन सहित कई अन्य क्षेत्रों में युवा उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। देश भर से 80 से अधिक स्टार्ट-अप से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्होंने बीएचयू में भाग लेने में अपनी दिलचस्पी प्रकट की। स्टार्टअप के लिए जिनका चयन हुआ है, उसमें यूपी के कस्बों के अलावा दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत अन्य महानगरों के उद्यमी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें