फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में 2759 तो मंडुवाडीह थानांतर्गत हुई 2033 कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एक अगस्त को बिना हेलमेट, ब्लैक फिल्म और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चलाए गए अभियान में शहरी क्षेत्र में कुल 25013 कार्रवाई की गई। शमन की धनराशि के रूप में 159600 रुपये वसूले गए। 27 वाहनाें को सीज किया गया। कोतवाली क्षेत्र में 2759 तो मंडुवाडीह थाना अंतर्गत 2420 कार्रवाई की गई। इसी प्रकार ग्रामीण इलाकों में कुल 12949 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 67900 रुपये शमन की धनराशि वसूली गई। वहीं लंका थानांतर्गत 2033 कार्रवाई की गई और 45700 रुपये शमन की धनराशि वसूली गई।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। रोहनिया क्षेत्र में कांवरियों के लेन में घुसकर खतरनाक ढंग से बोलेरो चला रहे चालक को पुलिस ने दबोच लिया। ब्रेथ इनलाइजर से जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर काशीपुर निवासी अमरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वाहन सीज कर दिया गया। इसी प्रकार चौकाघाट पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले 21 वाहनों के शीशों सहित 33 वाहनों के ब्लैक फिल्म उतरवाए गये। इससे 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें