फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवदाह चालू न होने का कांग्रेस ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस की ओर से हरिश्चन्द्र घाट पर गैस चालित शवदाह गृह को चालू न होने पर उसका विरोध किया और 11 अगस्त तक उसे हर हाल में चालू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जुलाई को गैस चालित शव दाह गृह का लोकार्पण किया। लेकिन आज तक सुविधा शुरू नहीं हो पाई। इसको लेकर महानगर युवा कांग्रेस की ओर से मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। महासचिव राघवेंद्र चौबे ने कहा कि यह सरकार की जुमलेबाजी को प्रदर्शित करता है। पूर्व विधायक अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार इस तरह की जनता को गुमराह करने वाली बहुत सारी योजनाएं चला रही हैं, बनारस में भी कई योजनाएं फर्जी हैं। जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी ने कहा कि इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए वह जनहित को ध्यान में रखते हुए इसकी दर कम से कम रखा जाए। प्रदेश महासचिव ने कहा कि अधिकारी की ओर से आश्वासन मिला है, इसके बाद भी अगर चालू नहीं होता है तो 11 अगस्त को प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस ओम शंकर शुक्ला,ओमप्रकाश, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, मयंक चौबे, पार्षद गोविंद शर्मा, हरीश मिश्रा, रोहित दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें