फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों से मिलने निकला बालक गायब, पड़ोसियों पर अपहरण का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला डीरेका कर्मचारी का 13 वर्षीय बेटा संदीप घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश करने के बाद मंगलवार को मंडुवाडीह थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पड़ोसियों ने संपत्ति के विवाद में उसका अपहरण कर लिया है। वहीं पुलिस ने जांच में अपहरण की आशंका को खारिज किया है और गंगा में डूबने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार डीरेका कारखाने में कार्यरत जलालीपट्टी निवासी सूरत नारायण के दो बेटों में 13 साल का संदीप राय कक्षा सात का छात्र है। वह 29 जुलाई की शाम दोस्तों से मिलने की बात कहते हुए मंडुवाडीह बाजार गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो सभी संभावित जगहों पर खोजबीन की गई लेकिन जानकारी नहीं मिली।
मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया की जांच में पता चला है कि संदीप अपने चार दोस्तों के साथ डीरेका सिनेमा हॉल में फिल्म देखने गया था लेकिन टिकट नहीं मिलने पर वह सभी गंगा में नहाने चले गए। चेतसिंह घाट पर नहाने के दौरान संदीप डूबने लगा तो डर के कारण तीन अन्य दोस्त भाग निकले। इसके बाद स्टीमर से संदीप की तलाश गाजीपुर तक की गई है लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल पड़ोसियों के खिलाफ दर्ज किया गया केस गलत लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें