फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गुलजार, उमड़े खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मुकद्दस रमजान का आखरी हफ्ता शुरू हो चुका है। आगामी शनिवार को ईद की आस लगाए लोग तैयारियों में जुट गए हैं। खरीदारों की भीड़ के चलते देर रात तक बाजार गुलजार हो रहे हैं। खाने-पीने के सामान के साथ कपड़ों, जूतों और टोपी, रुमाल आदि की खरीदारी हो रही है। शाम होते ही नगर के कटरा बाजार में पैर रखने की जगह नहीं बच रही है।
विज्ञापन

मान्यता यह है कि गरीब हो या अमीर ईद पर हर किसी के तन पर नए कपड़े होने चाहिए। महंगाई के दौर में लोग अपने लिए तो कम लेकिन बच्चों को नए कपड़े दिलाने के लिए बाजार के चक्कर लगा रहा है। बाजार में भी रेडिमेड कपड़ो की दूकानें सज गई हैं। शाम होते ही लोग बाजार की ओर चल दे रहे हैं जहां से देर रात लौटते हैं। कटरा बाजार खरीदारी का केंद्र बिंदू बन गया है।
अजिमुल्लाह चौराहे से ही भीड़ दिखने लगती है। कटरा बाजार, कुजड़ाने वाली मस्जिद, हबीब मार्केट, अंबर नीम से लेकर जमुंद तक दूकानें ही दूकानें सजी हैं। लोगो तरह तरह के आफर देकर अपनी ओर लुभा रहे हैं। रेडिमेड कपड़ों और जूते-चप्पल की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ दिख रही है। पीरखांपुर रोड पर दर्जियों के रयहां भी लोग नाप देने पहुंच रहे हैं लेकिन धीरे धीरे कपड़े सिलाने का चलन खत्म हो रहा है। खरीदारी करने में महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है। भीड़ के चलते यातायात की समस्या की खड़ी हो गई है। बाजार दिन दिन भर जाम की चपेट मे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें