फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार आबादी में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भीषण गर्मी में पकरी वार्ड की ढाई हजार आबादी पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। लंबे समय से वार्ड के रहवासियों के लिए नासूर बनी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कारगर पहल नहीं की गई। वार्ड में 10 हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से दो हैंडपंप खराब हैं। एक भी समर्सिबल पंप नहीं है। लिहाजा पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगी रहती है, जहां आए दिन किचकिच होती रहती है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के पकरी वार्ड में एक सबमर्सिबल पंप भी नहीं है। वार्ड की दो बस्तियों में पेयजल पाइपलाइन तो दौड़ाई गई, लेकिन उससे पानी की पूर्ति नहीं हो पाती। मुख्य यादव बस्ती में पाइपलाइन दौड़ाई नहीं जा सकी है, जिसके फलस्वरूप नागरिकों को हैंडपंपों से पानी लेने की मजबूरी है। लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में होते हुए भी हम लोग ग्रामीणों जैसा जीवन जी रहे हैं। पकरी वार्ड नगर पालिका परिषद के अति पिछड़े वार्डों में गिना जाता है। वार्ड की आबादी चार हजार और मतदाताओं की संख्या 26 सौ है। यादव बस्ती, पाल बस्ती, अयोध्यापूरी और हिम्मतपुर बकुचिया के कुछ हिस्से को जोड़कर इस वार्ड की संरचना की गई है। यादव बस्ती के इर्द-गिर्द घूम रहे इस वार्ड में पानी की घोर किल्लत है। कन्हैयालाल यादव, देवराज, संपत गौतम, राम शिरोमणि गौतम ने बताया कि पानी की समस्या यहां जमाने से है। हम लोग शहरी क्षेत्र में कहने को हैं, लेकिन हैंडपंपों पर आश्रित हैं। वार्ड में कुल 10 हैंडपंप हैं, जिनमें से दो खराब हैं। लोगों ने बताया कि पाल बस्ती में आधा अधूरी पाइपलाइन है। अयोध्यापुरी में पाइप लाइन को ध्वस्त हुए पांच वर्ष बीत चुके हैं। सभासद मुन्नी लाल यादव ने बताया कि नए पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल के संज्ञान में समस्या लाए जाने के बाद सबमर्सिबल पंप की स्थापना की आस जगी है। अध्यक्ष ने वार्ड में एक पंप की बोरिंग कराने का आश्वासन दिया है। जो एक दो दिन में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें