भदोही। मदरसा तालीमुल जदीद नूरखांपुर के छात्र-छात्राओं ने रविवार को शिक्षा जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बच्चों ने मोहल्लों का भ्रमण किया और अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिले कराने के लिए प्रेरित किया।
रैली का रवाना करते हुए प्रबंधक हाजी शाहिद हुसैन ने कहा कि इल्म हासिल करना सबका अधिकार है। अनपढ़ होना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप..., पढी-लिखी भाभी, किस्मत की चाभी... आदि नारे लगाते हुए बच्चों ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली आलमपुर, जल्लापुर नई बस्ती, पचभैय्या, मलिकाना, गौरियाना, चौरी रोड से होते हुए मदरसे पर लौट कर समाप्त हुई। इसमें प्रिंसिपल हाफिज असहाब, मुर्तुजा अंसारी, नुरुल हसन, वसीम अख़्तर, अनीस सईद, मो. आकिब अंसारी आदि शामिल थे।