फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच 22567 कापियां जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य वीएनजीआईसी में चल रहा है। दसवें दिन 22567 कापियों का मूल्यांकन हुआ। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी है। फिर भी मूल्यांकन कार्य तीव्र गति से चल रहा है। राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक मूल्यांकन कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र पर कापियों के मूल्यांकन के लिए 82 टेबल लगाए गए हैं। 740 परीक्षक कापियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। सोमवार को 22567 कापियों की जांच हुई। 10वीं और 12वीं की दो लाख 50 हजार 875 कापियां आई हैं। अब तक एक लाख 33 हजार कापियों की जांच हो चुकी है। 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य का समाप्त करना है। वहीं, वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार भी जारी रहा। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक नीरज त्रिपाठी ने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों के बहिष्कार के बाद भी मूल्यांकन कार्य तेज गति से हो रहा है। निर्धारित समय तक मूल्यांकन कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। राजकीय शिक्षकों ने हड़ताल पर होने के बाद भी मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें