फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदिरा और बीयर की 15 दुकानों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को मदिरा और बीयर की दुकानों के लिए द्वितीय चरण की ई-लॉटरी खोली गई। कुल 15 दुकानों का आवंटन किया गया। दूसरे चरण में भी आठ दुकानों का आवंटन नहीं हो सका। क्योंकि इन दुकानों के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया था। अब इन दुकानों के लिए तीसरी बार ई-लॉटरी खोली जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को ई-लॉटरी के दूसरे चरण में 15 दुकानों के लिए ई-लॉटरी खोली गई। इनमें 14 देशी मदिरा और एक बीयर की दुकान शामिल हैं। देशी मदिरा की दुकानों के लिए कुल 54 और एक बियर की दुकान के लिए 32 लोगों ने आवेदन किया था। सात देसी मदिरा और एक बीयर की दुकान के लिए किसी ने भी नहीं आवेदन नहीं किया था। इससे इनका आवंटन नहीं हो सका। अब इन दुकानों के लिए आबकारी विभाग फिर आवेदन मांगेगा। तीसरे चरण में इन दुकानों का आवंटन किया जाएगा। जिले में देशी, अंग्रेजी मदिरा और बीयर की कुल 214 दुकानें हैं। पहले चरण में 19 मार्च को 191 दुकानों का आवंटन हुआ था। 23 दुकानों के लिए आवेदन नहीं आने से उनका आवंटन नहीं हो सका था। दूसके चरण में 15 दुकानों का ही आवंटन हो पाया। जिला आबकारी अधिकारी आरपी चौहान ने बताया कि दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ई-लॉटरी संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें