फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने पर भड़के परीक्षार्थी, तोड़फोड़0

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। कस्बा स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में शनिवार को सर्वर डाउन होने के चलते समय से ट्रिपल सी परीक्षा न होने से परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए। मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर पथराव करने के बाद परीक्षार्थी एनएच-2 पर जाम लगा दिए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति अनियंत्रित होते देख लाठियां भांज कर भीड़ को तितर-बितर किया जिसमें छह परीक्षार्थी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने परीक्षार्थियों को समझाबुझाकर शांत कराया और कॉलेज प्रबंधन से बातचीत कर परीक्षा शुरू कराई। इस दौरान लगभग एक घंटे तक एनएच-2 की इलाहाबाद से वाराणसी जाने वाली लेन पर आवागमन ठप रहा और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

मिर्जामुराद स्थित केआईटी परिसर में आयोजित ट्रिपल सी की परीक्षा सर्वर डाउन होने तय समय से नहीं शुरू हो पाई। इससे आक्रोशित परीक्षार्थी नेशनल हाईवे जाम कर मुख्य गेट पर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान परीक्षार्थियों ने गेट पर लगे खिड़की के शीशे, लाउडस्पीकर और सीसीटीवी कैमरे पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाईवे पर जाम के चलते एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। नायब तहसीलदार राजातालाब अरुण गिरी व मिर्जामुराद थाना प्रभारी अवनीश राय ने संस्थान के प्रबंधन वार्ता कर परीक्षा शुरू कराई। बता दें कि केआईटी में ट्रिपल सी के साथ ही एसएससी का भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बवाल के चलते एसएससी के आठ परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। वहीं, इस संबंध में डायरेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि सर्वर डाउन होने से कुछ दिक्कत हुई थी। बाद में परीक्षा सुचारु रूप से कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें