फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी का रंग चढ़ा, गायिकी से जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज के चार दिवसीय युवा महोत्सव में गुरुवार को मस्ती और उल्लास के रंग छाए। सुरों की मिठास घुली। मेहंदी के रंग चटख हुए। खूबसूरत रंगोलियां सजाई गईं। रंगोली, मेहंदी, गायन प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से छात्राओं ने माहौल को इस कदर सतरंगी बनाया कि तालियां गूंज उठीं। गायन में देशभक्ति के साथ पंजाबी और राजस्थानी लोक गीत की धूम मची। फिर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से माहौल कुछ देर के लिए भक्तिमय हो उठा। पायो जी मैंने राम रतन धन पायो... की प्रस्तुति खास तौर पर सराही गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो.रचना दूबे के निर्देशन में कॉलेज के मेधा सांस्कृतिक संकुल में गायन प्रतियोगिता की शुरुआत वंदेमातरम से हुई। फिर आशना मिश्रा, वैशाली यादव, दिव्या रावत, प्रगति, रिया, प्रिती आदि ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो... भजन को लय में ढाला तो लोग विभोर हो गए। अन्य प्रस्तुतियों पर भी खूब तालियां गूंजीं। रक्षा पांडेय, सुषमा वर्मा, सोनल कुमारी आदि ने फाल्गुन थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई। इसमें किसी ने बृज में राधा और कृष्ण के बीच होली तो किसी ने गांवों में होली के माहौल को रंगोली के माध्यम से उकेरा। बगान थीम पर आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इससे पहले उद्घाटन समारोह में वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा की अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ. मंजू सुंदरम ने छात्राओं के प्रयास को सराहा। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. शशिकांत दीक्षित ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी, मिनाक्षी मिश्रा, डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. अनामिका मिश्रा, कंचन यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें