फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में इलाज के लिए ‘मोबाइल अस्पताल’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दूरदराज के गांवों तक चिकित्सा सेवा पहुंचाने के लिए ‘मोबाइल अस्पताल’ संचालित किया जाएगा। अब गांवों में राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल की मोबाइल वैन दौड़ती नजर आएगी। सामान्य बीमारियों की स्थिति में चिकित्सा दल मौके पर ही दवा-उपचार सुनिश्चित करेगा जबकि गंभीर बीमारियों की स्थिति में मरीजों को अस्पताल लाकर इलाज कराया जाएगा। सोमवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने अस्पताल की सचल मोबाइल वैन चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मच्छोदरी स्थित बिड़ला अस्पताल में उद्घाटन के बाद डीएम ने अस्पताल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की। साथ ही, जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जननी सुरक्षा योजना, हर दिन टीकाकरण जैसी चिकित्सा सुविधाएं बिड़ला अस्पताल में शुरू करने की घोषणा की। सचिव दीनानाथ झुनझुनवाला ने बताया कि अस्पताल में पंचकर्म, एलोपैथ, होम्योपैथ, आयुर्वेद, योगाभ्यास सहित कुल छह विधियों में उपचार की सुविधा है। बताया कि महज दस रुपये पंजीकरण शुल्क पर लोग परामर्श, दवा आदि सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। जिन गांवों में वैन जाएगी, वहां अगले हफ्ते फालोअप भी करेगी। इस दौरान प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएस पांडेय, समाजसेवी हरि प्रसाद अग्रवाल, जगदीश झुनझुनवाला, नंदिनी भार्गव, अंजलि सिंह, राजेंद्र दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें