फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरूपानंद के अभिषेक के विरुद्ध कोर्ट जाएंगे वासुदेवानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर अभिषेक करने वाले भारत धर्म महामंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों के विरुद्ध स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। महामंडल के पांच पदाधिकारियों समेत 15 से अधिक सदस्यों पर अवमानना का केस दर्ज कराने के लिए वह कोर्ट जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को वासुदेवानंद के प्रतिनिधि डॉ. शिवार्चन शास्त्री ने फोन पर दी।
विज्ञापन

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद और स्वामी वासुदेवानंद दोनों को हाईकोर्ट की ओर से अयोग्य ठहराए जाने के बाद रिक्त हुई इस पीठ पर नए सिरे से चयन प्रक्रिया अपनाई जानी है। हाईकोर्ट ने काशी की आध्यात्मिक संस्था भारत धर्म महामंडल को इसके लिए नामित किया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि महामंडल उच्चकोटि के विद्वानों, तीनों पीठों के शंकराचार्यों के अभिमत से ज्योतिष्पीठ पर नए शंकराचार्य का चयन करे। इस बीच 24 नवंबर को महामंडल से अलग हुए एक धड़े ने उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय और डिपार्टमेंटल सेक्रेटरी शंभूनाथ चतुर्वेदी की अगुवाई में आल इंडिया कौंसिल की बैठक बुलाकर स्वामी स्वरूपानंद को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के पद पर आसीन करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। 29 नवंबर को इस धड़े ने परमहंसी गंगा आश्रम (एमपी) पहुंचकर स्वामी स्वरूपानंद का इस पद पर अभिषेक कर दिया था। स्वामी वासुदेवानंद के प्रतिनिधि डॉ शिवार्चन शास्त्री ने बताया कि स्वरूपानंद का अभिषेक हाईकोर्ट के आदेश के विपरीत किया गया है। इस चयन और अभिषेक में शामिल लोगों पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें