फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सेना भर्ती, पहले दिन मऊ के युवा दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में रविवार से पूर्वांचल के छह जिलों की भर्ती शुरू होगी। भर्ती के पहले दिन मऊ जिले के युवक दम दिखांएगे। शनिवार की देर शाम से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को रणबांकुरे स्टेडियम पहुंच भर्ती की तैयारियों का जायजा लिया। पहले दिन की भर्ती में शामिल होने के लिए 7696 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन और सीओ कैंट राकेश नायक समेत अधिकारियों ने शनिवार को भर्ती स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। भर्ती स्थल के पास ही पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। रेलवे स्टेशन से लेकर छावनी तक फोर्स लगाई गई है। कर्नल मनीष धवन ने बताया कि सुबह उजाला होने पर करीब छह बजे से दौड़ शुरू करा दी जाएगी। मऊ की भर्ती 10 दिसंबर, बलिया की 11 और 12 दिसंबर, आजमगढ़, देवरिया की 14 को, देवरिया और गोरखपुर की 15 को, गोरखपुर की 16 को और गाजीपुर के युवाओं की भर्ती 17 और 18 दिसंबर को होगी। 19 दिसंबर को धर्मगुरु पद के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें