फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्टूडेंट बनें, पुरस्कार भी जीतें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मेधावियों की तलाश और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को सुपर स्टूडेंट परीक्षा में छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखा। सनातन धर्म इंटर कॉलेज और निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में 12वीं गणित वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अमर उजाला और आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद की ओर से इस परीक्षा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुपर स्टूडेंट परीक्षा में एनसीईआरटी, सैट, जेईई और यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम से गणित के सवाल पूछे गए। मैथ ओलंपियाड और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज जैसी प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा काफी सहायक सिद्ध होगी। फाइनल में पहुंचने वाले टॉप फाइव प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. श्रवण मुखर्जी ने बताया कि विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को गणित विषय पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9266101155 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9839933379 पर सुबह 11 से शाम सात बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
मेधावियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का अमर उजाला का यह सराहनीय प्रयास है। इस परीक्षा से छात्र अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का आंकलन कर सकते हैं। इसमें सभी को भाग लेना चाहिए। - डॉ. हरेंद्र राय, प्रधानाचार्य, सनातन धर्म इंटर कॉलेज
विज्ञापन

अमर उजाला की सुपर स्टूडेंट परीक्षा गणित के विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक है। बोर्ड परीक्षा से पहले ऐसे आयोजन में भाग लेना छात्र-छात्राओं के लिए हितकर साबित होगा। - डॉ. आनंद प्रभा सिंह, प्रधानाचार्य, निवेदिता शिक्षा सदन
विज्ञापन

कल की परीक्षा
बीएस इंटर कॉलेज पैगंबरपुर, सारनाथ
महोबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलदहिया
चिल्ड्रेंस एकेडमी, कमच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें