वाराणसी। आनंद विहार से आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रहेगी। वहीं हावड़ा-देहरादनू उपासना एक्सप्रेस व हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस 11 नवंबर को निरस्त रहेगी। वहीं12 नवंबर को देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। इसी प्रकार 13 नवंबर को देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस कैँसिल रहेगी।
वहीं दर्जनभर ट्रेनें घंटो देरी से चल रही है। ट्रेनों के रैक के समय से न मिलने की वजह से वाराणसी से चलने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित है। दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी 13 घंटा, सद्भावना एक्सप्रेस 15 घंटा, रक्सौल से लौटने वाली सद्भावना एक्सप्रेस सात घंटे, आने वाली मरुधर एक्सप्रेस आठ घंटे और जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस 12घंटा, बेगमपुरा एक्सप्रेस10 घंटे, दिल्ली-वाराणसी विशेष ट्रेन सात घंटे, जनसाधारण 12 घ्ंाटे, हिमगिरी एक्सप्रेस 10 तथा सियालदाह 15 घंटे, अमृतसर हावड़ा मेल आठ घंटा, नई दिल्ली मालदा टाउन आठ घंटा, फरक्का छह घंटा देरी से वाराणसी पहुंची। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनों के टिकटों का कैंसिलेशन भी बढ़ा है।