फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में सपा ने दो दावेदारों को दिया सिंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा रामनगर पालिका में चेयरमैन पद के दो दावेदारों को साइकिल का सिंबल देने से मंगलवार को हड़कंप मचा रहा। 25 वार्ड के सभासद प्रत्याशी लामबंद होकर रात आठ बजे एक पक्ष के चेयरमैन दावेदार आलोक कुमार गुप्ता के गोला घाट स्थित आवास पर एकत्रित हुए। उनका कहना था कि आलोक कुमार ही सपा के सिंबल पर लड़ेंगे तभी हम लोग सिंबल से चुनाव लड़ेंगे वर्ना हम बिना सिंबल के लड़ेंगे। आलोक रविवार को ही सपा के सिंबल पर नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात सपा हाईकमान ने आलोक का टिकट काट कर राकेश जायसवाल को चेयरमैन का प्रत्याशी बना दिया। राकेश जायसवाल ने मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली। अब राकेश जायसवाल सपा के अधिकृत प्रत्याशी हो गए। अब रामनगर में सपा का चेयरमैन पद का प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर जद्दोजहद चल रही है। आलोक और राकेश दोनों ने सपा का सिंबल लगाकर नामांकन किया है। इस बाबत आलोक कुमार के साथ सभासद के प्रत्याशियों ने सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव से मिलकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राकेश जायसवाल को पार्टी का सिंबल दिया गया है। अब वही पार्टी के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें