फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा नर्सिंग छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएससी नर्सिंग की परीक्षा न कराने और फीस वापस न मिलने के विरोध में बुधवार से धरने पर बैठीं एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चेयरमैन डॉ. एसके सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जमकर हंगामा किया। शाम चार बजे उनकी चेयरमैन से नोकझोंक भी हुई। दिन में पहले एसीएम चतुर्थ और शाम को पहुंची लंका पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। छात्राएं फीस वापसी की मांग पर अड़ी हैं। चेयरमैन ने किसी तरह के दुर्व्यवहार से इंकार किया है।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में बुधवार से धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने बताया कि 2015 में प्रवेश लेने के 22 माह बाद बीत गए हैं लेकिन कई बार कहने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से परीक्षा नहीं कराई जा रही है। इस बारे में शिकायत करने पर बुधवार देर रात कॉलेज प्रबंधन ने जबरन हटाने की धमकी के साथ ही मारपीट की कोशिश की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीएम प्रथम छात्र-छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन से बात करनी चाही लेकिन वे बाहर नहीं आए। लिहाजा, कॉलेज के डायरेक्टर समेत कुछ लोगों ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इस बीच शाम करीब चार बजे चेयरमैन से किसी बात को लेकर छात्र-छात्राओं की नोकझोंक होने लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ। बता दें कि मामले में 13 मई को नर्सिंग छात्र काशीनाथ और अन्य की तहरीर पर लंका थाने में कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
एपेक्स कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह ने कहा कि जब सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई गई तब ये लोग परीक्षा में शामिल नहीं हुए। अब डेढ़ साल तक पढ़ाई के बाद फीस वापस नहीं की जा सकती है। किसी भी छात्र-छात्रा के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। रात भर महिला पुलिस धरना स्थल पर तैनात रही। मामले की जानकारी कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें