फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट--भोजपुरी गायिका पर हमले का सोशल मीडिया पर दुरुपयोग-BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में 27 जून की रात हमले में घायल हुई पूर्वांचल की मशहूर भोजपुरी गायिका सोनी सिनहा का घायल अवस्था का फोटो सोशल मीडिया पर गलत ढंग से वायरल किया जा रहा है। वायरल हुए फोटो के साथ ऑडियो मैसेज है, जिसमें घायल गायिका के उपचार के लिए 50 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई है। कहा गया है कि सोनी कीआंख की रोशनी और आवाज चली गई है। इसके लिए गायिका का फोटो पचास लाख बार शेयर करने की अपील के साथ बताया गया है कि ऐसा करने पर वॉटसएप की ओर से इलाज के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो को वायरल तब किया गया है, जब गायिका वाराणसी में उपचार के बाद स्वस्थ हो कर अपने घर आ चुकी है। एसपी अभिषेक यादव ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है। कहा है कि फोटो और वायस कहां से किसने क्यों वायरल की है? इसकी जानकारी जुटाने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से कहा है कि ऐसी किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
बीते 27 जून की रात अज्ञात बदमाशों ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव स्थित बहन के घर रहने वाली सोनी सिनहा पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में सोनी की गर्दन कट गई थी। मामले में पीड़िता की ओर से राहुल गुप्ता के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चार जुलाई को पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या के प्रयास की धारा में तरमीम कर एससीएसटी एक्ट भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें