फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में शिया धर्म गुरू कल्बे जव्वाद-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में बुधवार की देर शाम मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने शिरकत की। मजलिस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लाम में आतंकवाद के लिये कोई स्थान नहीं है। हम इससे सबसे अधिक प्रभावित हैं। सैयद कल्बे जव्वाद ने इस्लाम के बारे में कहा कि यह धर्म प्यार मोहब्बत का संदेश देता है। अल्ला ही हमारा पालनहार है। बंदे को कोई हक नहीं दिया है कि वह किसी की मौत का कारण बने। कहा कि इस्लाम में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं है। वह तो मानवता के दुश्मन हैं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार के कार्यों की जांच के आदेश देकर सही कदम उठाया है। सपा सरकार में शिया वक्फ की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। शिया हमेशा से ही शांति प्रिय रहे हैं। सबसे अधिक वह ही आतंकवाद का शिकार हुए हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप अली जव्वाद, मौलाना सफकत तकी, मौलाना हैदर अली, अलमदार, हसन अब्बास, फिरोज हैदर, मोख्तार, गजनफर, शमीम, गरीबुल हसन, मुहम्मद अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें