वाराणसी। काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर जाने वाले रास्ते पर करीब चार किमी लंबाई में बैरिकेडिंग होगी। सावन 10 जुलाई से आरंभ होगा। इस सावन पांच सोमवार होंगे। विश्वनाथ मंदिर में छत्ताद्वार से श्रद्धालुओं के प्रवेश की सुविधा दी जाएगी। भीड़ का दबाव कम करने और श्रद्धालुओं की आसानी के लिए इस बार कुछ नए रास्ते देने पर भी विचार किया जा सकता है।
कांवरिया भोले भक्तों की सेवा के लिए 10 से अधिक शिविर खोले जाएंगे। इस बार बाबा सावन की शुरुआत बाबा के सर्वाधिक प्रिय दिन सोमवार से ही हो रही है। मंदिर प्रशासन जलाभिषेक और सोमवारी शृंगार की तैयारियों में जुट गया है। विश्वनाथ मंदिर के अलावा मृत्युंजय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, गौरी केदारेश्वर महादेव, गभस्तीश्वर महादेव, गौतमेश्वर महादेव, अहिलेश्वर महादेव, बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर, शूलटंकेश्वर महादेव, मारकंडेय महादेव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
सावन के पांच जलाभिषेक
-------------------------
पहला सोमवार-10 जुलाई
दूसरा सोमवार-17 जुलाई
तीसरा सोमवार-24 जुलाई
चौथा सोमवार-31 जुलाई
पांचवां सोमवार-07 अगस्त
कांवरिया शिविर
----------------------------
-काशी कांवरिया शिविर रथयात्रा
-बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति- सिंधी धर्मशाला-लक्सा
- बाबा विश्वनाथ तीर्थयात्री कांवरिया शिविर-चितरंजन पार्क