फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजदे में झुके सिर, मंजर हुआ नूरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रमजान के तीसरे जुमे पर शुक्त्रस्वार को मस्जिदों में अलग ही रंग देखने को मिला। जुमे की नमाज में सैकड़ों नमाजियों ने जब एक साथ सजदे में सिर झुकाए और बारगाहे इलाही में दुआ के लिए एक साथ हाथ उठाए तो मंजर नूरानी हो उठा। मौसम की नरमी और बारिश की बूंदों को देख रोजेदारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मस्जिद के इमाम ने रमजान के मद्देनजर तकरीर पेश की। चूंकि रमजान का तीसरा अशरा निजात का शनिवार से शुरू हो रहा है, इस लिहाज से तकरीरों में शब-ए-कद्र का जिक्त्रस् हुआ। मस्जिद ज्ञानवापी, मस्जिद खुदा बख्श लंगड़ा हाफिज, जामा मस्जिद नदेसर, मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन, मस्जिद धरहरा, मस्जिद ढाई कंगूरा, नगीना मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज में नमाजियों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें